हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में मवेशी चोरी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना धौलाना के गांव डहाना से एक किसान की भैंस चोरी का समाचार मिला है।
गांव डहाना के किसान बबलू के घेर में रात के वक्त बदमाश आ धमके और किसान की एक भैंस चोरी कर ले गए। बदमाश भैंस को किसी वाहन में लादकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मवेशी चोरी की बढ़ रही घटनाओं से पता चलता है कि मांस के धंधेबाज सक्रिय है और अवैध रुप से बूचड़खाने संचालित है।
श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में गोयल ग्रुप की ओर से अमित अग्रवाल (जोनी छावनी वाले) मंत्री पद हेतु मेैदान में























