👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना में शब ए बारात के दिन मदरसा जामिया अरेबिया फ़ैज़-ए-आम धौलाना
के सौजन्य से जलसा ए दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। इसमें कुरआन शरीफ की पढ़ाई पूरी करने वाले सात बच्चों को हाफिज ए कुरान की उपाधि प्रदान की गई। इस दौरान उस्ताद कारी अब्दुल रहमान ने कहा कि सभी बच्चों को बेहतर तालीम देने की कोशिश की जानी चाहिए।बगैर शिक्षा के समाज, परिवार और देश की भलाई असंभव है। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति में समाज के लोग भी अहम किरदर निभा रहे हैं। लोगों को झूठ से दूर रहकर अपने ईमान पर कायम रहने की आवश्यकता है।
Holi पर अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711





























