👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक कार और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया. मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.मामला स्याना ठेरा रोड का है जहां एक बाइक स्याना की ओर से जबकि कार गढ़ की ओर से आ रही थी. आमने-सामने की टक्कर में प्रिंस निवासी गढ़मुक्तेश्वर की मौत हो गई जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.




























