हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ मेें शनिवार को एसएसवी कॉलेज हापुड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेविको एवं स्वयंसेविकाओं ने लक्ष्य गीत एवं सरस्वती वंदना से की। चारों कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. ऋतु सिंह, डॉ शरद कुमार, डॉ राहुल कुमार (सैन्य अध्ययन) एवं डॉ संजय कुमार के दिशा निर्देशन में सफाई अभियान चलाया गया। प्रथम सत्र में सभी स्वयंसेविको व स्वयंसेविकाओं ने कार्य-स्थल की सफाई की। सबसे पहले ही वहां पड़ी हुई ईंटों को हटाकर दूसरे स्थान पर लगाया गया, वहां पड़ी हुई मिट्टी लाकर रास्ते में डलवा कर रास्ता समतल करवाया गया। इसके उपरांत झाड़ू लगाकर वह कूड़ा–करकट साफ करके स्थान को साफ व स्वच्छ किया गया। शिविर के दूसरे तथा बौद्धिक सत्र में डॉ. संजय कुमार (भूगोल विज्ञान) द्वारा ‘पर्यावरण अवनयन एवं प्रदूषण उसे रोकने के उपाय’ पर एक मूल्यवान व्याख्यान दिया गया। डॉक्टर संजय कुमार ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के विषय में भी विस्तार से बताया। सभी स्वयसेविकों व स्वयंसेविकाओं ने उनकी बातों को ध्यान से सुना। डॉ. ऋतु सिंह ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए युवाओं को आगे बढ़कर कार्य करने को प्रेरित किया। डॉ. राहुल कुमार व डॉ. शरद कुमार ने सभी स्वयंसेविकों एवं स्वयंसेविकाओं को इस व्याख्यान से लाभ उठाकर इसे देशहित में उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में धर्मेंद्र कुमार व यशवीर का भी सहयोग रहा।

























