👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज में चल रही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बीएएलएलबी की परीक्षा में एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया जिसके बाद छात्र की कॉपी को सील कर विश्वविद्यालय को सूचना दी गई. बता दें कि उड़नदस्ता निगरानी कर रहा था कि इस दौरान उसने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ लिया जिसकी सूचना उसने यूनिवर्सिटी को दे दी है. इससे पहले भी एलएलबी की परीक्षा में नकल करते हुए चार छात्रों को उड़न दस्ते ने पकड़ा था.
Women’s Day Offer: स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit



























