👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ जल्द ही कोरोना मुक्त हो सकता है. यदि लोग नियमों का पालन करें तो हापुड़ जल्द ही कोरोना संक्रमण मुक्त बन सकता है. बता दें कि शुक्रवार को कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया जबकि शुक्रवार के दिन 758 संदिग्धों की जांच की गई जिन सभी की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को नेगेटिव प्राप्त हुई. गुरुवार को कोरोना के 3 सक्रिय केस थे जिनमें से एक मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गया जिससे एक्टिव केसों की संख्या घटकर दो रह गई है.
































