👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर मेन हॉल का खुला ढक्कन मौत को दावत दे रहा है। यहां न कोई रिफ्लेक्टर है और न ही कोई किसी तरह का साइन बोर्ड जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। बता दें कि हापुड़ के पक्काबाग चौराहा से चौराखी जाने वाले रास्ते पर यह मौत का ढक्कन बीच सड़क पर है। रात के समय यह ढक्कन वाहन चालकों को आसानी से नजर नहीं आता जिससे हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने इसे जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है। यदि जल्द ही इसे ठीक नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























