👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : यूक्रेन पर रुस हमले के बाद भारत के हजारों छात्र यूक्रेन में फंसे है जिनमें दर्जनों छात्र जनपद हापुड़ से हैं। ये छात्र यूक्रेन में मेडिकल का कोर्स कर रहे है। छात्रों के परिवारजनों ने यूक्रेन से बच्चों की सकुशल वापसी की मांग की है।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन व हापुड़ कैमीस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को हापुड़ में उपजिलाधिकारी व जिलाधिकारी से भेंट कर यूक्रेन में फंसे हापुड़ के मेडिकल छात्र आकाश डागर की सकुशल वापसी की मांग की औऱ ज्ञापन दिए।





























