हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी कॉलेज में 17 फरवरी से एमबीबीएस परीक्षा की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. एसएसवी को सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, एनसीआर मेडिकल कॉलेज तथा जीएस मेडिकल कॉलेज का केंद्र बनाया गया है. जहां दो पालियों में परीक्षाएं होंगी. पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. परीक्षा में नकल ना हो इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं. बता दें कि सीसीएस यूनिवर्सिटी ने कोरोना महामारी के चलते परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था. हालांकि अब कोरोना की स्थिति काबू में होने के बाद 17 फरवरी से परीक्षाओं की घोषणा की है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























