👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन स्थित बेहद प्रसिद्ध मुगल गार्डन 12 फरवरी यानी आज से आम जनता के लिए खुल गया है जहां 16 मार्च तक मनमोहक फूलों का आनंद पर्यटक उठा सकते हैं. पर्यटक केवल एडवांस ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही गार्डन देख सकते हैं.
मुगल गार्डन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा. सोमवार के दिन गार्डन बंद रहेगा. गार्डन में आखरी एंट्री शाम 4:00 बजे होगी. इसके लिए राष्ट्रपति संपदा के गेट नंबर 35 से एंट्री और एग्जिट होगी. विजिटर्स को यात्रा के दौरान मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी जिससे वह ट्यूलिप और अन्य फूलों के साथ अपनी सेल्फी ले सकते हैं.
MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582






























