हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर बाईपास के पास शुक्रवार की देर शाम कार ने बाइक में टक्कर मार दी. बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया. पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है.
आपको बता दें कि गौतमबुद्धनगर के थाना बिसरख थाना क्षेत्र के गांव चिपियाना निवासी सत्येंद्र के अनुसार शुक्रवार की देर शाम उसका भाई नीरज अपने साडू अरुण उर्फ़ नीरज निवासी गढ़ (इनायतपुर) के साथ किसी काम से हाफिजपुर गांव महमूदपुर गया हुआ था. दोनों बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे. शाम के समय जैसे ही बाइक सवार निजामपुर बाईपास के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया जबकि साडू अरुण का उपचार जारी है. पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























