👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में लोग इन दिनों दहशत में जी रहे हैं। यहां आवारा कुत्तों में अजीब तरह की बीमारी से स्थानीय लोगों को बामारी फैलने का डर सता रहा है। कुत्तों के शरीर पर जगह-जगह खून के निशान बन गए हैं। मौहल्ले के करीब तीन से चार कुत्तों में यह बीमारी देखी जा रही है। आलम यह है कि इंफेक्शन के डर से हर कोई इन कुत्तों को भगा देता है। स्थानी लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें।
बता दें कि स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से आवारा कुत्तों में अजीब तरह का रोग पनप रहा है। कुत्तों के शरीर पर फोड़े हो रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों को बीमारी के फैलने का डर सता रहा है।






























