👁 1 views Views
जनपद हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित साकेत कॉलोनी के पास मंगलवार को एक धर्म कांटे पर वजन कराने आया एक ट्रैक्टर, ट्रॉली में ज्यादा वजन होने के चलते अनियंत्रित हो गया। ट्रॉली में लकड़ी का भूंसा भरा था जिसका वजन अधिक होने के चलते यह हादसा हुआ। आने-जाने वाले राहगीर हादसे की चपेट में आने से बच गए। गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह की हताहत नहीं हुई।
जनपद हापुड़ में ओवरलोडिड ट्रैक्टर ट्रॉली बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रही हैं जिनमें पशुओं का चारा, सीमेंट, बांस-बल्ली तथा लकड़ी आदि भरकर ट्रैक्टर चालक सड़कों पर देखे जा सकते हैं। इन चालकों को न तो परिवहन विभाग का डर है और ना ही यातायात पुलिस का डर है। यह ट्रैक्टर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।























