👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना की तीसरी लहर के चलते नगर स्वास्थ्य विभाग व पालिका परिषद हापुड ने गली-गली जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरुक किया। इस दौरान कई स्थानों पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे और टीम का सहयोग किया। इस दौरान अलीनगर ,कोटला मेवतियान, रामपुर रोड, सिकंदर गेट, मोती कॉलोनी, निवाजीपुरा, पीरबहाउददीन, दिल्ली गेट आदि में कोरोना वैक्सीन की फर्स्ट व सेकंड डोज से छूटे व्यक्तियों को वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक किया। इस दौरान डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी भी मौजूद रहे जिन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।






















