हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): यूपी में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने शनिवार को मतदान की घोषणा कर दी जिसके बाद प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस दौरान हापुड़ का पुलिस-प्रशासन अलर्ट नजर आया। जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, एडीएम श्रद्धा, एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह, एएसपी सर्वेश मिश्र, सीओ एस.एन. वैभव पांडेय, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह, नगर पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ हापुड़ की बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग पर लगी विभिन्न पार्टियों की प्रचार सामग्री को हटाने का कार्य शुरु कर दिया है। इस दौरान जगह-जगह लगे होर्डिंगस को हटाना शुरु कर दिया है। चुनाव की तारीख के ऐलान होने के 24 घंटों के भीतर प्रचार सामग्री हटा ली जाएगी। बता दें कि जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत 10 फरवरी को मतदान होंगे।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






















