हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस कर्मियों के पेच कसे और कहा कि असामाजिक तत्वों के प्रति जरा भी नरमी न बरती जाए और एक मुहिम चलाकर वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
हापुड़ पुलिस लाइन के सभागार में बुधवार की देर रात आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्र में गुंडों के प्रति उठाए गए कदमों की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब तस्करों व हथियार सप्लायर्स आदि की बढ़ने वाली सम्भावित गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और दिन रात नियमित पुलिस गश्त जारी रखने को भी कहा। थाना हापुड़ देहात प्रभारी से गुड़ व्यापारी गोविंद के साथ हुई तीन लाख रुपए की लूट का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811



























