👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):थाना गढ़ के एक ईरिक्शा चालक क़ो बदमाश बेहोश कर उसका रिक्शा ले उड़े।। गढ़मुक्तेश्वर के मौहल्ला लड़पुरा का 17 वर्षीय गौतम पुत्र गोपाल मंगलवार को अपनी ई-रिक्शा से गढ़ से तीन सवारियों को बृजघाट गंगा ब्रिज के पार अमरोहा सीमा के अंतर्गत छोड़ने गया था जहां पर बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसकी ई-रिक्शा लूट कर फरार हो गये।ईरिक्शा चालक को घटनास्थल पर ही बेहोश छोड़ गए।किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 108एंबुलैस मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा चालक को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।




















