👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मीटर रीडरों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया होने के बाद उनका चयन हुआ था और उनका मानदेय 15 हजार तय किया गया था जिसमें कटौती के बाद ₹11700 खाते में आना था लेकिन पहले महीने काम करने के बावजूद उन्हें मानदेय नहीं मिला। मानदेय मांगने पर किसी को चार हजार तो किसी को पांच हजार रुपए दिया गया जिसके खिलाफ उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया और अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। कृष्ण शर्मा, अविनाश शर्मा, अनिल कुमार आदि ने जमकर प्रदर्शन किया।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






















