👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध जुए व सट्टे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। यह पता चला है थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए दो सटोरियों की गिरफ्तारी से। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने दो सटोरिए उस्मान व कासिम को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 7250 रुपए, सट्टा पर्ची, पैंसिल बरामद की है। पूछताछ के दौरान सटोरियों ने पुलिस को उन ठिकनों के बारे में जानकारी दी है, जहां वे उतारी करते थे।


























