👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के खैरुल उलूम मदरसे में सोमवार को संविधान पर चर्चा की गई। कांग्रेस पार्टी हापुड़ के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ऐजाज़ अहमद ने मदरसे में संविधान के बारे में बताया। बता दें कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जो कि कई देशों के संविधान को मिलाकर बनाया गया है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष हसन आतिफ, नगर उपाध्यक्ष मौ जुनैद खान (अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी), समाज सेवी फारूख़ अहमद, जव्वाद यासीन, अहमद, हमदान, अब्दुल्लाह साद कामिल अहमद, शोएब अहमद, मोनिस अली आदि लोग उपस्थित रहे।


























