हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का एक कस्बा सिम्भावली है, कस्बा सिम्भावली में एक ऐसा मृत व्यक्ति जिंदा हो उठा, जिसे तीन-तीन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रकृति के इस अजूबे को देखकर, सुनकर हर कोई आश्चर्य चकित है।
कस्बा सिम्भावली के सैफी कालोनी में एक व्यक्ति रफीक पिछले कुछ समय से बीमार था। स्थानीय चिकित्सकों ने मरीज को मेरठ रेफर कर दिया। रफीक के परिवारजन उसे मेरठ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवारजन रफीक को दो अन्य चिकित्सकों के पास भी ले गए। उन्होंने भी रफीक को मृत घोषिक कर दिया। तीन चिकित्सकों द्वारा रफीक को मृत घोषित करने पर वे शव को लेकर सिम्भावली की ओर चल दिए। रफीक के निधन की खबर अन्य रिश्तेदारों व निकट के लोगों को मोबाइल पर दे दी गई। रिश्तेदारों व निकट के लोगों का घर पहुंचना शुरु हो गया।
परिवार के लोग जब शव लेकर सिम्भावली की ओर जा रहे थे, तो गांव नवादा के निकट मृत व्यक्ति जिंदा हो उठा और पानी मांगने लगा। मृत को जिंदा पाकर परिवार के लोग खुश हो उठे। रफीक अब पूरी तरह स्वस्थ है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































