👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावली में एक महिला पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला 29 दिसंबर का है जब शाम 6:00 बजे मोहल्ला सट्टावर्ली में ऋषि पाल की पत्नी कैला देवी के साथ उसके पड़ोसियों ने पहले गाली गलौज किया और फिर मार पिटाई की जिससे कैला देवी के बाये हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
घायल महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोटावली निवासी विनोद पुत्र दीवान सिंह, उसकी पत्नी कुसुम, बेटा शिवकुमार और दो बेटी वर्षा व कोमल के खिलाफ धारा 147, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


























