हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नरेश वर्मा लेखाकार कोषागार हापुड़ एवं संरक्षक राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद हापुड़ का कलेक्ट्रेट के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संदीप कुमार वरिष्ठ कोषाधिकारी हापुड़ रहे। मुख्य अतिथि संदीप ने अपने संबोधन में कहा कि नरेश वर्मा बहुत ही मिलनसार एवं अपने कार्य के प्रति सजग रहे इनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। उन्होंने हमेशा सभी कार्य कुशलता पूर्वक करें, सभी कार्य पूर्ण निष्ठा से किए। इस अवसर पर विजय पाल आर्य अध्यक्ष राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद ने भी अपने संबोधन में नरेश वर्मा के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करी। साधना सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि नरेश वर्मा के साथ काफी समय से सरकारी कार्य मिलकर करें बहुत अच्छा लगा। इस मौके पर नरेश वर्मा के छोटे भाई राकेश वर्मा ने भी अपने विचार रखे। नरेश वर्मा ने अपने विचारों में बताया कि मुझे समय-समय पर सभी अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलता रहा और अपने साथ कार्य करने वाले सभी साथियों की वजह से ही अच्छा कार्य कर पाया। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में यदि मेरी वजह से किसी को भी कोई परेशानी हुई हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं। इस अवसर पर रतनलाल राही, राजेंद्र सिंह और कोषागार के काफी सदस्य मौजूद रहे और सभी ने फूल माला व शॉल ओढ़ाकर और गीता भेंट करके नरेश वर्मा का स्वागत धन्यवाद किया। समारोह का संचालन जगवीर सिंह पूर्व डाइट प्राचार्य ने किया।
NEWYEAR BLAST: Donalds पर पाएं 15% तक Discount, 9602205929

टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की ओर से सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं























