👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दोताई में पशु चोरों ने लुकमान पुत्र जाफर अली के घर से बैल चोरी कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला 23 दिसंबर का है जब लुकमान के घर से एक बैल चोरी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने इरकान, फम्मू और अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















