👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे पार्क में एक पखवाड़ा तक चले शीत कालीन कैम्प का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर संचालिता गार्गी अग्रवाल ने बताया कि शिविर में बच्चों को खेलकूत, जुम्बा व डांस का प्रशिक्षण दिया और प्रेरक प्रसंग व कहानियां सुनाकर बच्चों में देश भक्ति के भाव जागृत किया गए। बच्चों को प्रकृति का संरक्षण कैसे करें, बताया गया। ड्राईग, क्राफ्ट आदि में बच्चों ने भाग लिया। कैम्प के समापन पर बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए और बच्चों ने कैम्प के संस्मरण साझा किए। शिविर में खुशबू शर्मा, मनदीप कौर, जितेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






















