हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आबिद अली बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन द्वारा एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से आए बॉडी बिल्डर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बसपा प्रत्याशी मनीष उर्फ मोनू ने फीटा काटकर किया। बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए आबिद अली बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे मिस्टर यूपी बनने पर 5100रु, दूसरे स्थान पर आने वाले को 3100 रुपए और मिस्टर हापुड़ के लिए 3100रु की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष आफताब, महासचिव आबिद अली, कोषाध्यक्ष बबलू खान, इमरान कुरैसी उपाध्यक्ष, शोएब चौधरी उपाध्यक्ष, नाजिम सेकेट्री, मुजाहिद जॉइन सेकेट्री, सचिन कुमार, जॉइन सेकेट्री, मीडिया प्रभारी,रविन्द्र राजपूत, हाजी प्रवेज प्रधान, स्पॉन्सर मौ0 शहजाद आदि मौजूद रहे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























