हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर लौट रहे किराना व्यापारी और उसके बेटे को गोली मार दी। इस दौरान बाप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा घायल गया। बदमाश हथियार के बल पर दस हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। हालांकि जल्दबाजी में बदमाश अपना तमंचा वहीं छोड़ गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
दरअसल धौलाना क्षेत्र के सपनावत के कपूरपुर के निवासी किराना व्यापारी नेत्रपाल राघव पुत्र मलखान राघव अपने बेटे अमित उर्फ सोनू के साथ रात करीब पौने नौ बजे दुकान से घर लौट रहे थे जैसे ही दोनों सपनावत के कमरुद्दीन नगर पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने दोनों को रोक लिया और फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान नेत्रपाल की कमर में गली लगी। इसके साथ ही बदमाशों ने उसके माथे पर तमंचे से वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमित के हाथ में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस की मदद से उसे देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया।
अमित फिलहाल खतरे से बाहर है। परिजनों का आरोप है कि रंजीशन किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
वारदात के दौरान बदमाश जेसीबी मशीन देखकर फरार हो गए और जल्दबाजी में तमंचा वहीं छोड़ गए। इस दौरान एक बदमाश वापस लौटा और अमित के साथ हाथापाई करने लगा और मौका देखकर भाग खड़ा हुआ। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























