हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव सलारपुर में श्री सागर चौहान परिवार ने गुरुद्वारा निर्माण हेतु 200 गज भूमि दान देकर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की है। यूपी सिख मिशन हापुड़ की ओर से श्री सागर चौहान परिवार को सरोपा भेंट करके व शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। श्री गुरुद्वारा साहिब का शिलान्यास प्रदेश के भूतपूर्व मंत्री मदन चौहान, सरदार बूटा सिंह, भाई जगजीत सिंह प्रचारक, भाई लखबीर सिंह, भाई हरजीत सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
वूलन बंपर धमाका सेल, साथ में गिफ्ट भी FREE: 9927143205
























