हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के रमपुरा पिलखुवा में एक स्कूल में वीरांगना झलकारी बाई लोक परिषद द्वारा कोरी समाज की एक बैठक आहूत की गई जिसमें समाज की प्रमुख समस्या जनपद हापुड़ में जिला प्रशासन द्वारा कोरी जाति के लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्रों को लेकर आ रही परेशानियों को लेकर गहन मंथन हुआ। बैठक के दौरान दुष्यंत कोरी ने कहा कि जनपद में 40 हजार से ज्यादा कोरी समाज के लोग वोटर हैं। प्रशासन को अपनी हठधर्मिता को बदलना होगा। यह कोरी समाज का अधिकार है और यह देना होगा।
बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि भरत सिंह कोरी ने कहा कि संगठन का प्रयास है कि कोरी समाज के लोगों को प्रमाण पत्र में आ रही समस्या का शीघ्रता से समाधान करने के लिए कार्य कर रहा है। आज तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोई भी शासनादेश जारी नहीं किया गया जिसमें यह लिखा हो की कोरी जाति के लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र न जारी किया जाए। यह जिला प्रशासन की केवल हठधर्मिता है जिसके कारण प्रशासन कोरी जाति के लोगों को प्रमाणपत्र नहीं मिल रहे हैं।
परन्तु बहुत जल्द ही ऐसा समय आने वाला है कि जिला प्रशासन बिना किसी बाधा के प्रमाणपत्र जारी करेगा। कोरी समाज इसके लिए आगे की रणनीति बनाएगा। बैठक की अध्यक्षता रोहतास कोरी व संचालन डा. राकेश कोरी ने किया। बैठक में हेम सिंह कोरी ग्राम प्रधान श्यामनगर, संजय कोरी ग्राम प्रधान गालन्द, पुनित कोरी ग्राम प्रधान खेड़ा, रामअवतार ग्राम प्रधान दोयमी, रवि कोरी, सुमेर सिंह कोरी, राजपाल एडवोकेट, पूर्व प्रधान राजेंद्र कोरी, देवेन्द्र कोरी, मुकेश कोरी, पंकज कोरी, कलवा कोरी आदि लोग उपस्थित रहे।
बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना
🔊 Listen to this बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर के रहने वाले किसानों…
Read more






















