हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्युत निगम ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग से अनुमति लिए बिना ही सड़क को खोद दिया जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया और 20 लाख रुपए का एक नोटिस निगम को भेज दिया।
अब पीडब्ल्यूडी विभाग लापरवाह के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दें कि हापुड़ की दिल्ली रोड बिजली घर से बुलंदशहर रोड तक अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन बिछाने के लिए विद्युत निगम ने सड़क की खुदाई करा दी। यह खुदाई पीडब्ल्यूडी विभाग से अनुमति लिए बिना ही कर दी। पीडब्ल्यूडी ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी हापुड़ से की जिन्होंने विद्युत निगम को कड़ी फटकार लगाई। पीडब्ल्यूडी इस संबंध में 20 लाख रुपए का नोटिस विद्युत निगम को दे चुका है। अब लापरवाह अधिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है जिससे विभाग के अफसरों में खींचतान जारी है।
OFFER: SS fastfood दे रहे हैं 10 % की छूट, 8979755041
























