महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें निस्तारण










हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग बृजघाट के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह व सदस्य मीना कुमारी के ने मिशन शक्ति फेस 3 के अंतर्गत महिलाओं के उत्पीड़न के संबंध में जागरूकता शिविर व जन सुनवाई की। उन्होंने कहा कि महिलाएं
सुरक्षित प्रसव/चिकित्सा के लिए सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में ही आयें। शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप उनके नास्ते व भोजन का वितरण निर्धारित मीनू के अनुसार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने महिला पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की सुनवाई करके प्रभावी कार्यवाही करें। महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए महिला थाना तथा प्रत्येक तहसील एवं थाने पर जनसुनवाई केन्द्र अलग से स्थापित किया गये है। जहॉ केवल महिलाएं बैठकर ही उनकी समस्याओं को सुनती है। इसके अलावा 1090 हेल्पलाईन भी संचालित किया गया है, जिस पर कॉल करके कोई भी महिला अपनी समस्या बता सकती है। अन्य मामलों में उन्होने महिला थानाध्यक्ष को प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
उन्होने महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होने कहा कि पात्र महिलाओं को समय से सभी प्रकार का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत महिलाओं को समय से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये। साथ ही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में प्रत्येक माह के 09 तारीख को गर्भवती महिलाओं की समुचित जॉच तथा इलाज उपलब्ध कराये। उन्होने कहा कि पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करें तथा उनके स्वावलम्बन के लिए शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाये।
सुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी मयंक गोस्वामी, डी.पी.ओ.ज्ञानप्रकाश तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, लीगल प्रोबेशन अधिकारी डॉ निशा रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!