हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिंदल नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित संस्कार एजुकेशनल ग्रुप ने कुटुम्ब केयर प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा द्वारा बीबीए और एमबीए 2022 बैच के लिए पूर्णकालिक कैंपस ड्राइव का आयोजन किया। जिसमें नौकरी के लिए किए गए साक्षात्कार में 40 छात्रों ने भाग लिया और इनमें से 30 का चयन कैंपस ड्राइव के तहत हुआ है। बैच का औसत वेतन 2.5 एलपीए तक रहा और उच्चतम पैकेज 3.00 एलपीए की पेशकश की गई। नौकरी मिलने पर छात्रों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से महाविद्यालय प्रबंधन एवं निदेशक उपस्थित रहे और बताया कि आने वाले दिनों में कॉलेज का प्लेसमेंट सेल कई नई कंपनियों के साथ-साथ अन्य शाखाओं को भी आमंत्रित करेगा।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811























