हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में एक पब्लिकेशन के दफ्तर का ताला तोड़कर बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपए नकद व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात रविवार की रात को किसी समय हुई जिसका सोमवार की सुबह उस समय पता चला जब प्रतिष्ठान का मालिक रामौतार बंसल प्रतिष्ठान पर पहुंचा। थाना खरखौदा क्षेत्र के अंतर्गत धीरखेड़ा में एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी चोरी है जिससे उद्यमियों में रोष व्याप्त है।
हापुड़ के माता मौहल्ला निवासी रामौतार बंसल का धीरखेड़ा में शैक्षिक पुस्तकों के प्रकाशन का व्यापार है। वह धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक किराए के भवन में अपने प्रतिष्ठान का संचाल करते है। रामौतार बंसल बतात है कि किसी से डेढ़ लाख रुपए आए थे, जो प्रतिष्ठान की सैफ में रखे थे। बदमाश ताला तोड़कर नकदी ले उड़े।
सनसनीखेज चोरी की वारदात की सूचना पर उद्यमी मौके पर एकत्र हो गए। थाना खरखौदा पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811




























