हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश सरकार मदरसों में भी प्री प्राइमरी कक्षाएं संचालित करने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे पहले आंगनवाड़ी केंद्रों में प्री प्राइमरी कक्षाएं चलाने का फैसला लिया गया था।
आपको बता दें कि पहले चरण में 30 मदरसों का चयन किया जाएगा जिनमें 25 आधुनिकीकरण योजना के तहत और पांच अनुदानित मदद से अलग से चयन किए जाएंगे। मदरसों में स्मार्ट क्लास, एस्ट्रोनॉमी लैब, ई बुक बैंक,ईलाइब्रेरी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जो मदरसे अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान करना चाहते हैं उन्हें भी बोर्ड अनुमति प्रदान करेगा। बोर्ड जल्द ही इस संबंध में एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगा।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

























