👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित केशव नगर में खड़ी एक मयूरी का ताला तोड़कर दो नाबालिगों ने उसे चोरी करने का प्रयास किया मयूरी स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने दो नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में पुलिस ने धारा 379 और 511 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
आपको बता दें कि मामला केशवनगर का है जहां एक मयूरी खड़ी हुई थी। मयूरी पर दो संदिग्धों की नजर थी और उन्होंने मयूरी को चोरी करने की नियत से उसका ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। वहीं केशवनगर निवासी प्रमोद ने दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी जिसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



























