हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जिले के छह अस्पतालों में 450 बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए हैं। इसमें जिला अस्पताल भी शामिल है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को गति देते हुए सात ऑक्सीजन प्लांटों को रोजाना तीन घंटे चलाने का फैसला लिया है। हर बेड पर प्रति मिनट 10 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और 17-18 दिसंबर को मॉक ड्रिल भी की जाएगी।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041

























