हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित आनंद विहार में 32 एकड़ की भूमि पर डेढ़ सौ करोड़ की लागत से जिला न्यायालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए संशोधित प्रस्ताव प्रशासन ने शासन को भेज दिया है। एचपीडीए की आनंद विहार आवासीय योजना में जिला न्यायालय भवन और आवास बनेंगे। इससे पहले जिला प्रशासन ने 42 एकड़ जमीन पर निर्माण के लिए शासन को 200 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था जिससे अधिक बजट होने के चलते शासन ने खारिज कर दिया था। अब 32 एकड़ जमीन चिन्हित कर डेढ़ सौ करोड़ का बजट तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। बता दें कि हाईकोर्ट ने भी शासन को एक पत्र लिखकर जिला न्यायालय बनाने के लिए बजट जारी करने का आग्रह किया था।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588

























