हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी 7 दिसम्बर को मेरठ में होने वाली रालोद व सपा की संयुक्त जनसभा में जनपद हापुड़ से दोनों दलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस जनसभा को रालोद के मुखिया जयंत चौधरी व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सम्बोधित करेंगे।
सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तेजपाल व रालोद के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप लोगों से सम्पर्क साधकर लोगों को 7 दिसम्बर की जनसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे है।
























