हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या फिलहाल एक है जिसका उपचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद दोनों का इलाज शुरू किया गया जिसमें से एक मरीज का उपचार अभी भी किया जा रहा है। यदि लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं किया तो कोरोना एक बार फिर हावी हो सकता है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041
























