👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना से मरने वालों के आश्रितों को सरकार 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दे रही है। यदि आश्रितों ने अभी तक सहायता के लिए आवेदन नहीं किया है तो वह जल्द ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए केवल दो दिन शेष हैं। आश्रित ज़िला आपदा प्रबंधन कार्यालय अथवा संबंधित तहसील में जाकर स्थापित कोविड-19 हेल्प डेस्क से निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर समुचित आवश्यक अभिलेखों सहित फॉर्म भरकर वहां जमा कर सकते हैं जिससे कि उन्हें राहत राशि उपलब्ध कराई जा सके।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811


























