👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बहुजन समाज पार्टी 6 दिसंबर को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आगामी चुनाव के चलते पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को हुई एक बैठक में निर्णय लिया गया कि छह दिसंबर को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा और बसपा सुप्रीमो मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का काम कार्यकर्ता करें। इस दौरान सुनील मंत्री, हितेश मोदी, दिनेश काजीपुर आदि उपस्थित रहे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






















