हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को कोरोना का तगड़ा विस्फोट हुआ जिसने जन मानस व जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग को हिला कर रख दिया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में हापुड़ शहर से 18 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जो एक रिकॉर्ड है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार हापुड़ मौहल्ला पटेल नगर से पांच लोग, श्रीनगर कॉलोनी से एक, ज्ञान लोक से एक, शिवदयाल पुरा से दो, मजीदपुरा से एक, त्रिलोकपुरम से एक, गांव असौड़ा से छह, कोटला मेवतियान से एक यानि की शुक्रवार को हापुड़ में कोरोना संक्रमित 18 मरीज पाए गए हैं। (ehapurnews.com)
जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर सील करना शुरु कर दिया है और मैजिस्ट्रेटों की तैनाती कर सैनिटाइजेशन प्रारम्भ कर दिया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने एक प्रेस नोट में बताया है कि जनपद हापुड़ में वर्तमान कोरोना के पॉजिटिव केसों की संख्या 111 है और 111 मरीज ही स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। (ehapurnews.com)
90% लोन के साथ #PROPERTY खरीदना हुआ आसान. अभी संपर्क करें: 9911028188:































