👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/सुरेंद्र शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। मामला मंगलवार का है जब थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर सिंधौली कट के पास एक महिला सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























