हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के कार्यालय पर रविवार को ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने ज्योतिबा फूले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने ज्योतिबा फूले को याद करते हुए कहा कि ज्योतिबा फूले जी ने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिय अनेक कार्य किए, समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के फूले जी प्रबल समथर्क थे।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि फूले जी भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।
इस मौके पर सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा, दिनेश चंद शर्मा,नरेश कुमार भाटी,रघुवीर सिंह एडवोकेट,गौरव गर्ग,जकारिया मनसबी,निखिल वत्स,देवेंद्र कुमार,जिक्रान,अमित सैनी,जितेंद्र सिंह,विक्की शर्मा,राजमोहन सिंह रौतेला,कुणाल गौतम,महेश शर्मा,फिरोज कुरैशी,फैजल,अनूप कुमार, भरतलाल शर्मा, रजत जाटव,नसरुद्दीन,प्रदीप कश्यप,अब्दुल कलाम,शाह नवाज आदि लोग उपस्थित थे
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































