👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस कमेटी जनपद हापुड़ में कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने में जुटी है। कांग्रेस के सदस्यता अभियान के साथ-साथ कांग्रेस के विभिन्न विभागों में मनोनयन का सिलसिला जारी है। शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के कार्यालय पर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमेटी के शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल व भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। समारोह में रजत जाटव को जिला उपाध्यक्ष, नसरुद्दीन व आकाश चौधरी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर विभाग के जिला अध्यक्ष गौरव गर्ग, रघुवीर सिंह आदि उपस्थित थे।





























