हापुड़: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन का एक अनोखा तरीका अख्तियार किए हुए हैं और इस अनोखे आंदोलन के ज़रिए संविदा स्वास्थ्यकर्मी प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। आंदोलन के तहत हापुड़ के संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में एक घंटा अधिक कार्य कर रहे हैं। उनका यह आंदोलन 15 जून तक चलेगा। इसके बाद संविदा स्वास्थ्य कर्मी 16 जून से 20 जून तक दो घंटे अधिक कार्य करेंगे।
बता दें कि आंदोलन के प्रथम चरण में संविदा स्वास्थ्य कर्मी 6 जून से 10 जून तक बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की प्रमुख मांग हैं कि समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए, दुर्घटना बीमा, रिस्क अलाउंस आदि हैं।

कार्य समिति के अध्यक्ष डॉ. मयंक चौधरी, सतीश कुमार, डॉ नेक सिंह, सुशील चौधरी, रजनी चौधरी, रविंद्र मावी, अफज़ाल अहमद, डॉ. पुष्पेंद्र वत्स, अनुराधा शर्मा, भावना, डॉ गरिमा चौधरी, विवेक पुंडीर व सलोनी जिंदल आदि शामिल थे।






























