👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय डाक विभाग ने साक्षरता विभाग के साथ मिलकर एक पोस्टकार्ड कैंपेन का आयोजन किया है जो कि एक दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा जिसमें सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले चौथी से लेकर 12वीं क्लास तक के छात्र हिस्सा लेंगे। छात्रों को इसके लिए दो विषय दिए जाएंगे। पहला विषय स्वतंत्रता की लड़ाई में वीर सेनानियों की भूमिका और दूसरा 2047 में भारत के लिए मेरी दूरदर्शिता विषय रखा गया है। सभी पोस्ट कार्डों को दिल्ली पीएमओ भेजा जाएगा। इसके लिए आसपास के पोस्ट ऑफिस में संपर्क किया जा सकता है





























