👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना समेत विभिन्न क्षेत्रों से किसान इकट्ठा होकर गाजीपुर के लिए निकल पड़े। किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर धरना स्थल के लिए जनपद हापुड़ से कई किसान रवाना हुए। आपको बता दें कि गाजीपुर में शुक्रवार आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महापंचायत में भाग लेने के लिए कई किसान पहुंचे। किसानों का कहना है कि सरकार ने अभी सिर्फ एक ही मांग मानी है जबकि कई मांगे अभी बाकी हैं।
इस दौरान किसानों ने एमएसपी और ब्याज के सवा सौ करोड़ का मुद्दा भी उठाया। गाजीपुर में आयोजित महापंचायत में विभिन्न राज्यों से किसान शामिल होने के लिए रवाना हुए।






























