👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा के गांव परतापुर को जाने वाले मार्ग पर बने नाले में शुक्रवार को एक गोवंश गिर गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद नाले में गिरे गोवंश को नाले से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के परतापुर को जाने वाले मार्ग पर नाला है। सुबह के समय एक गोवंश गिर गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद से नाले में गिरे गोवंश को बाहर निकाला।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041































