हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस व साईबर सैल की संयुक्त टीम ने एटीएम कार्ड का क्लोन बना कर लोगों के खाते से रुपए उड़ाने वाले गैंग का पर्दाफाश कर चार शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से क्लोन तैयार करने में प्रयुक्त लेपटाप, डिवाईस, एक पीओएस मशीन, छह मोबाइल फोन, 13 एटीएम कार्ड तथा 22 हजार रुपए नकद बरामद किए है। यह गैग हापुड़ सहित दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सैकड़ों लोगों के खाते से 25-30 लाख रुपए उड़ा चुके है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी बाबूगढ़ छावनी में शराब की दुकान के पास से की है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि जनपद पीलीभीत के गांव नगरा फिजा का राजेश कुमार व बिहारी पुर का नीरज जायसवाल, हरदोई क गांव टडियावां का मनोज पाल बाबूगढ़ छावनी में एक शराब की दुकान पर सैल्समेन है। शराब की दुकान पर एटीएम व क्रेडिट कार्ड से भुगतान करन वाले ग्राहक का डाटा डिवाइस में कापी करके तथा उसका पिन कोड नोट करके थाना दादरी गौतमबुद्ध नगर के गौतमपुरी निवासी आदिल को एक हजार रुपए प्रति कार्ड से बेचते थे। पुलिस ने चारों शातिरों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के समक्ष पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि धोखाधड़ी से मिली आय को वे आपस में बांट लेते थे और एनसीआर क्षेत्र में सैकड़ों लोगों के खाते से वे 20-30 लाख रुपए उड़ा चुके है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041































